छपरा(सारण)। उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी द्वारा महाराजगंज लोक सभा आम निर्वाचन – 2024 एवं 20- सारण लोक सभा आम निर्वाचन-2024 के निमित जिला स्कूल एवं नव स्थापित जिला स्कूल छपरा तथा लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण स्कूल, छपरा में आयोजित मतदान कर्मियों का यथा- PO, P1 ,P2, P3, MO के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में मतदान कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न आशंकाओं का समाधान किया गया। साथ ही निदेशित किया गया कि सभी कर्मी समुचित ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे ताकि मतदान की तिथि को निर्वाचन संबंधी कार्यो एवं दायित्वों के सम्यक निर्वहन में कोई कठिनाई उत्पन्न न हो और सुगमता पूर्वक मतदान की प्रक्रिया संपन्न की जा सके।
इस अवसर पर महाराजगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक भी मौजूद थीं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग