छपरा (सारण)। जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद से पुलिस महकमे में खलबली मच गया है। जानकारी के अनुसार जिले के मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से निकली अनुसूचित जाति की नाबालिग से आधा दर्जन मनचले युवकों ने बुधवार की रात दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता 16 वर्षीय अनूसूचित जाति समुदाय की नाबालिग मशरक के एक गांव की रहने वाली है। जहां घर से थोड़ी ही दूरी पर शौच के लिए गयी थी कि आधा दर्जन मनचले युवकों ने उसे दबोच लिया और उसका मुंह कपड़े से बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक ने मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। थाना पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धनंजय राय कि माने तो मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। परिजनों ने बताया कि घटनास्थल से एक मोबाइल जो आरोपी का गिरा था, जिसे पुलिस को सौप दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग