छपरा (सारण)। जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ0 कुमार आशीष द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार को भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई। कुल 18 आवेदकों से प्राप्त भूमि विवाद से संबंधित शिकायत के संबंध में 13 आवेदकों की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उप समाहर्त्ता, भूमि सुधार तथा संबंधित अंचलाधिकारियों एवम् थानाध्यक्षों के साथ भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई तथा सभी मामलों को अविलंब निष्पादित करने हेतु आवश्यक निदेश दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग