बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालयों में लगाए गए पेड़ ,शिक्षकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के प्राथमिक मध्य एवं उच्च विद्यालयों सहित कई गैर सरकारी संगठनों द्वारा बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत धरती को बचाने के संकल्प के तहत औषधीय एवं छायादार पेड़ लगाए गए। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शिक्षकों ने पौधे लगा। पौधे पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने उपलब्ध कराए थे। विद्यालय में पौधा लगाते हुए प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य का हरित आवरण को बढ़ाना है |पूरे प्रदेश का हरित आवरण अभी 15% है। इसे बढ़ाकर 17% करना है। पेड़ जीवन का आधार हैं। अत: जीवन को बचाने के लिए पृथ्वी को हराभरा बनाना के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरुरी है। मौके पर शिक्षकों ने पेड़ों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। वही प्रखंड के मध्य विद्यालय कोपा ,मध्य विद्यालय सम्होता, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मैनपुरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जलालपुर, कन्या मध्य विद्यालय मिश्रवलिया, कन्या मध्य विद्यालय जलालपुर ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनकटा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुसेहरी, मध्य विद्यालय भटकेसरी मे भी पौधारोपण किया गया|कई विद्यालयों में नामित बच्चों ने भी मास्क पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया| वही जलालपुर ब्राह्मण महासभा में मणीभूषण पाडेय ने पौधा लगाकर ब्राह्मणों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। वृक्षा रोपण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में शिक्षक शिक्षकनेता राजेश कुमार तिवारी, मणीन्द्र पांडेय, नीतीश पांडेय, उमेश कुमार सिंह, बसंत प्रसाद, सत्यनारायण साह, धीरज तिवारी अविनाश तिवारी, राजेश कुमार ज्योति आर्या, वंदना कुमारी ,निर्मला कुमारी, सुधा कुमारी, चंद्रशेखर पांडेय, विनय पुरी ,दिलीप यादव, राजेश कुमार डी डी ओ प्रशांत कुमार पांडेय बीआर पी इंसाफ अली, हरिनारायण सिंह, प्रभुनाथ पंडित श्याम कुमार तिवारी, संजय कुमार पांडेय, अंबष्ट गुंजन दिलीप कुमार सिंह, रामबाबू यादव, रामजी तिवारी विद्यार्थी में शामिल हैं। प्रखंड मे चार हजार से अधिक पौधे लगाए गए।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि