जलालपुर में तीन डीलरों पर दाल वितरण में अनियमितता का आरोप, शिकायत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के रेवाड़ी पंचायत के पीडीएस से मिलने वाले दाल के वितरण में अनियमितता बरती जा रही हैं। लाभुकों को आधा किलो दाल का वितरण किया जा रहा है।लाभुक जब निर्धारित मात्रा की मांग करते है तो डीलरों द्वारा कहा जाता है कि इतना ही मिलेगा। सरकार आधा किलो ही दे रही हैं।लाभुकों ने डीलर कामेश्वर सिंह, सत्यदेव मांझी तथा दीपनारायण राम के द्वारा अनियमितता बरते जाने की शिकायत मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह से किया है। मुखिया ने कहा कि लाभुकों की शिकायत जायज है।दाल वितरण में अनियमितता बरतने वाले डीलरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मुखिया ने एमओ से इस मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।मुखिया ने एसडीओ से भी दाल वितरण में अनियमितता की जांच की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग