- देश में चमार रेजिमेन्ट बहाल करने को ले उठने लगी आवाज
छपरा(सारण)। चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा के प्रदेश कमिटी की बैठक किया गया। जिसमें संगठन की विधिवत संरचना तैयार को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। इसमें सर्वसम्मती से संगठन का विस्तार करने के लिए सहमति बना और लोकतांत्रिक तरीके से संघीय चुनाव प्रणाली के तहत संगठन के विभिन्न पदों पर चुनाव कराया गया है। जिसमें दिलीप कुमार सम्राट को प्रदेश अध्यक्ष और अनिल प्रधान को प्रदेश का प्रधान महासचिव निर्वाचित हुए। वहीं शुपेन्द्र भारती एवं सुरेश आजाद को प्रदेश उपाध्यक्ष, ब्रजेश कुमार भारती व शशि भास्कर को प्रदेश महासचिव चुने गये। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सिंह मंजीत ने कहा क वर्ष 1943 में चमार रेजिमेन्ट का गठन किया गया था, जिसने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भुमिका निभाई। उन्होंने कहा कि माेर्चा के कमिटी का गठन किया गया है और राज्य के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। कहा है कि संगठन का मुख्य मांग है कि देश में पुन: चमार रेजिमेन्ट का गठन हो और इसके लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन व संघर्ष किया जाएगा। ताकि केन्द्र सरकार हमारी मांगों पर विचार करते हुए देश में पुन: चमार रेजिमेन्ट को बहाल कर सके। इस मौके पर रविदास समाज के दर्जनों लोगों ने चमार रेजिमेन्ट बहाल करों संघर्ष मोर्चा की सदस्यता ग्रहण किया एवं कदम से कदम मिलाकर चमार रेजिमेन्ट बहाल करने के लिए शपथ लिया। इस अवसर पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग