छपरा(सारण)। अनुसूचित जाति समुदाय के बच्चों में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गड़खा प्रखंड के रामगढ़ा दलित बस्ती के वार्ड संख्या 9 में ऑनलाईन केन्द्र के समीप कैम्प लगाकर काॅपी, कलम, पाठ्य सामग्री पौष्टिक आहार आदि का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी बच्चों को प्रतिदिन स्कूल जाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि शिक्षा से सांस्कृतिक, मानसिक विकास होता है और समाज में समानता व्याप्त होती है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को शपथ दिलाई कि आधी रोटी खाएंगे, अपने बच्चों को शिक्षित बनाएंगे। कहा कि पुस्तकें वो साधन हैं जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, यह जीवन को सही दिशा देने वाली वह शक्ति है, जो मानव को अंधकार से उजाले की ओर ले जाती है। कार्यक्रम का संयोजन सिंह शंकर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। जहां दलित बस्ती के सैकड़ों बच्चों के बीच काॅपी, कलम, पाठ्य सामग्री पौष्टिक आहार आदि वितरण किया गया। बच्चें काॅपी कलम आदि पाकर काफी खुश थे। ग्रामीणों ने विधायक के इस कार्य की काफी सराहना किये। वहीं ग्रामीणों के मांग पर विधायक सुरेन्द्र राम ने गांव में भ्रमण किया तथा गांव में सड़क, गली- नाली कुँआ जीर्णोद्धार व अन्य विकास कार्य को करने के लिए आश्वासन दिया। इस मौके पर रमेश राम, वार्ड सदस्य सुरेन्द्र राम, जैकी कुमार, धीरज कुमार, जगदीश राम, दशरथ राम, शर्मा राम, कर्मा राम, सतीश कुमार, नीतेश कुमार, राजेन्द्र राम, योगेन्द्र राम, जलेश्वर मांझी, सुरेश मांझी, हरेंद्र राम, अर्जुन मांझी, महेश्वर मांझी, हरिचरण राम सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी