छपरा(सारण)। जिले में बेखौफ अपराधी हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो जा रहे है। ताजा मामला छपरा शहर से सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज शोरूम संचालक अमरेंद्र कुमार सिंह और उनके चचेरे भाई शंभूनाथ सिंह की खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, अमरेंद्र सिंह (45 वर्ष), शहर से सटे उमा नगर, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निवासी थे, अपने चचेरे भाई शंभूनाथ सिंह (निवासी- इसुआपुर) के साथ बाइक से हरिमोहन गली स्थित गोदरेज शोरूम से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे प्रभुनाथ नगर टेलीफोन एक्सचेंज के आस-पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आनन-फानन में दोनों को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह और सदर डीएसपी राजकिशोर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग