छपरा(सारण)। जिलाधिकारी अमन समीर ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक की। विगत कुछ दिनों से जारी वर्षापात एवं आगामी कुछ दिनों के फोरकास्ट को देखते हुये सभी अंचलाधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया। सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को बुधवार एवं शनिवार को प्रखंड में जाकर अंचलाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर वर्षापात को लेकर स्थिति के संदर्भ में फीडबैक प्राप्त करने को कहा गया। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी स्थिति पर सतत निगरानी रखेंगे।
जिला पशुपालन पदाधिकारी को पशु चारा की व्यवस्था सुनिश्चित रखने को कहा गया। सिविल सर्जन को जल जनित बीमारियों की आवश्यक दवाओं, सर्प दंश की दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निदेश दिया गया।
नगर निकायों में जलजमाव की स्थिति में अतिरिक्त वाटर पम्पसेट की व्यवस्था कर जलनिकासी सुनिश्चित कराने को कहा गया। सभी जगह नियंत्रण कक्ष क्रियाशील कर वाटर लॉगिंग से संबंधित समस्या की जानकारी प्राप्त करने तथा सूचना मिलने पर इसका त्वरित निवारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
निर्वाचन से संबंधित तैयारी को लेकर सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया। कर्मिकों का डेटाबेस फाइनल करने को कहा गया। मिश्रित कर्मियों (पुरुष एवं महिला) वाले मतदान केंद्र को चिन्हित कर सूची तैयार करने का निदेश सभी आरओ को दिया गया। कोषांग गठन एवं सेक्टर पदाधिकारी की नियुक्ति का आदेश शीघ्र निर्गत किया जायेगा। सभी मतदानकेन्द्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं (ए एम एफ) का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित कराने को कहा गया।
मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) में लीव मैनेजमेंट, कैडर मैपिंग, सर्विस वेरिफिकेशन आदि मॉड्यूल का उपयोग शत प्रतिशत कार्यालयों को सुनिश्चित करने को कहा गया।
न्यायालय में संचालित वादों के संदर्भ में ससमय तथ्य विवरणी दायर करने का निदेश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
बैठक में उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्त्ता विभागीय जाँच सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि जुड़े थे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग