शिक्षक व समाजसेवी ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया सूखा पैकेट का वितरण
तरैया(सारण)। प्रखंड के नारायणपुर गांव निवासी शिक्षक व समाजसेवी विजय कुमार पाण्डेय अपने निजी कोष से नारायणपुर पंचायत के बाढ़ पीड़ितों को चिउरा एवं गुड़ का वितरण किया।वही अपने निजी कोष से बाढ़ राहत शिविर चलाकर प्रतिदिन बाढ़ प्रभावित 6 सौ लोगों को भोजन करा रहे है। उन्होंने कहा कि पंचायत के अधिकतर लोग बाढ़ के कारण घर से बेघर हो गए है। उनको रहने के लिए घर नही और खाने के लिए खाना नही मिलने पर मैं अपने स्तर से शिविर चलाकर बाढ़ पीड़ित लोगों के चेहरे पर खुशी लाने की कोशिश कर रहा हूं। जरूरत है एक इंसान होकर एक इंसान के दर्द और दुख को महसूस करने की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग