मुंबई के एक कम्पनी में गैस फटने से बनियापुर पुछरी के युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुछरी गांव के 29 वर्षीय युवक की मौत मुंबई के एक कम्पनी में गैस फटने से हो गई। जिसकी सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। घटना बीती रात की बताई जा रही है। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि पुछरी गांव निवासी ललन ओझा का 29 वर्षीय पुत्र 6 माह पहले ही मुंबई गया था। जहां एक स्टील फैक्ट्री में नौकरी कर रहा था। बीती रात उक्त फैक्ट्री का गैस सिलेंडर फट गया। जिसमें लगभग 20 लोग घायल हो गए। जहां घायलों में 8 लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई। जिसमें पुछरी गांव निवासी आंशु ओझा भी शामिल है। इसकी घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गई। बताया जाता है कि घटना के बाद युवक के शव को लाया जा रहा है। जो देर रात तक पहुंचने की उम्मीद है। इधर घटना को लेकर गांव में मातमी संन्नाटा छाई हुई है। युवक की मां सहित परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी