विद्युत कनीय अभियंता के साथ मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप
दिघवारा (सारण)। नयागांव थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव में विद्युत चोरी की जांच करने गए विद्युत कनीय अभियंता के साथ मारपीट व मोबाइल फोन छीनने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में कनीय अभियंता हरिराम नारायण ने सोनपुर थानाध्यक्ष को आवेदन पत्र देकर बाकरपुर निवासी लवकुश सिंह पर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्जगी व कार्रवाई की मांग की है। जेई के मुताबिक गत 6 मार्च को विद्युत विच्छेदन व चोरी की जांचके लिए वरीय पदाधिकारी ने आदेशानुसार बाकरपुर गांव गया। जहाँ लवकुश सिंह सहित 20-25 लोगों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए मारपीट की और मोबाइल फोन छीन ली। इसकी सूचना सहायक अभियंता, सोनपुर की दी।बहरहाल, सहायक अभियंता, प्रमंडल अवर अभियंता व होमगार्ड के जवानों के सामने करीब दो सौ लोगों ने बंधक बनाने व एनएच 19जाम करने का प्रयास किया। वक्त की नजाकत को देखते हमलोग किसी तरह बाकरपुर गांव से निकलने में सफल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग