राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एलियन की शक्ल में जन्मा शिशु कई घंटे बाद भी मुस्कुराता नजर आया ! शोध में जुटे चिकित्सक

एलियन की शक्ल में जन्मा शिशु कई घंटे बाद भी मुस्कुराता नजर आया ! शोध में जुटे चिकित्सक

  • शरीर से नवजात शिशु और दिमाग से व्यस्कों की तरह कर रहा हरकतें

के के सिंह सेंगर/वीरेश सिंह
छपरा ग्रामीण (सारण):  जिले के मांझी थाना इलाके में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरहा गांव की एक गर्भवती महिला ने अलौकिक यानी एलियन के शक्ल के एक विचित्र नवजात शिशु को जन्म दिया। इसकी जानकारी पाकर अलौकिक शिशु के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि जच्चा बच्चा स्वस्थ बनाए जाते हैं। बताया गया है कि वैसे तो देखने में यह शिशु काफी कमजोर लग रहा है। परंतु मानसिक तौर पर वह प्रौढ़ की तरह हरकतें कर रहा है। लोगों द्वारा बातचीत किये जाने पर वह अपनी बड़ी-बड़ी आंखे खोलकर और गर्दन उठाकर इसकी आहट लेता हुआ नजर आ रहा है। बताया गया है कि शिशु के सिर से खोपड़ी गायब है। दिमाग की मांसपेशियां खुली दिख रही हैं। शेष शरीर का सृजन सामान्य बालक की भांति ही है। वहीं परिजन व आसपास के लोग हैरत में हैं तथा इसे ईश्वरीय चमत्कार मान रहे हैं। जबकि कई लोग इसे भूत प्रेत की संज्ञा दे रहे हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि जन्म लेने के घण्टों बाद भी नवजात शिशु रोने के बजाय मुस्कुराता दिख रहा है। इस अजूबे बच्चे की माता मनोरमा देवी व पिता नागेन्द्र साह बच्चे की शरीर की बनावट की शक्ल देखकर भयभीत और सशंकित नजर आ रहे हैं। उधर चिकित्सकों ने भी अद्भुत बच्चे को लेकर फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार किया है। बहरहाल, चिकित्सा जगत और विशेष रूप से शिशु रोग विशेषज्ञों के लिए यह अद्भुत शिशु एक शोध का विषय हो सकता है।