दरियापुर: दो पट्टीदारों के बीच मारपीट में घालय व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत
दरियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मानगत गांव में दो पट्टीदारों में मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक छह अगस्त के सुबह में धरीक्षण राय अपने घर के दरबाजे पर बैठे थे। इसी बीच पट्टीदार बीरेंद्र राय, गौतम राय तथा हरेंद्र राय अपने अन्य भाई व चाचा के साथ लाठी डंडा व लोहे की रड लेकर आये और धरीक्षण राय को पिटाई करने लगे तो उनको बचाने के लिए हाकिम राय व दूध नाथ राय आये तो उन लोगो को भी पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया गया। तीनो घायल को पीएचसी में को भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।। जहां इलाज चल रहा था। वही इलाज के क्रम में धरीक्षण राय की 14 अगस्त की देर शाम मौत हो गई। इस घटना की फर्द बयान पीएमसीएच कैंप पुलिस पदाधिकारी द्वारा मृतक धरीक्षण राय के पुत्र शिवकुमार राय द्वारा लिया गया। जिसमें आठ लोगो को नामजद किया गया है। जिनमें प्रमुख रूप में बीरेंद्र राय, गौतम राय तथा हरेन्द्र राय आदि है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग