नगरा के ग्रामीण इलाकों में भी शान से लहराया तिरंगा
नगरा(सारण) । देश की आजादी की 74 वां वर्षगांठ शनिवार को थाना एवं नगरा प्रखंड क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धूमधाम से मनाया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों, स्कूल,काॅलेजों एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया।इस अवसर पर बीडीओ श्रीनिवास ,सीओ मोहित कुमार सिन्हा, नगरा ओपीध्यक्ष पन्नालाल यादव, खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक ओमप्रकाश, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर महेंद्र मोहन, तकियाँ पंचायत मुखिया शैलेश कुमार यादव, कोरेया पंचायत मुखिया ललित प्रसाद यादव, नगरा मुखिया प्रतिनिधि संजीत विक्रमा राय, जगदीश पंचायत मुखिया अशोक साह, कादीपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार मिश्रा, रवि प्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग