खैरा: आपसी विवाद में दो पक्षो के बीच हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
नगरा(सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के छितरौली गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। जिसमे एक पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गये। उक्त व्यक्ति उक्त गांव निवासी गणेश सिंह बताया जाता है। जिसने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है।आवेदन में कहा है कि संदेश सिंह, जोगिंद्र सिंह तथा रोहित कुमार सिंह ने हमारे साथ मारपीट तथा गाली गलौज किया। जिसमें रोहित सिंह ने जान मारने की नीयत से मेरे ऊपर चाकू से वार घायल कर दिया। वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग