जदयू ने गण्डार में मनाया होली मिलन समारोह
तरैया(सारण)। जदयू कार्यकर्ताओ द्वारा प्रखण्ड के गण्डार गाँव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने समारोह में मौजूद सभी लोगो को अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि अपलोग हर गाँव क्षेत्र में पारंपरिक होली मनाये और आपसी सौहार्द बनाये रखे तथा कोरोना वायरस से बचने के लिए भी सावधानी बरतें।गायक हेमंत सिंह के पारंपरिक होली गीत पर दर्शकों ने खूब मस्ती किया। जिसमे पूर्वमंत्री गौतम सिंह, जदयू नेता कामेश्वर सिंह,युवा प्रदेश सचिव रत्नेश भास्कर,चंद्रभूषण पंड़ित,धर्मेन्द्र साह,डॉ असलम,तरैया जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवाहा,पानापुर प्रखण्ड अध्यक्ष बिगन महतो,मसरख प्रखण्ड अध्यक्ष रामाधार सिंह,वीरेन्द्र ओझा,मुखिया राजीव राम,पोखरेरा मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा,विकास चौहान व अन्य ने एक दूसरे को गले लगाकर और अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग