पानापुर प्रखंड के गाँवों में मुखिया संगम बाबा ने राहत सामग्री पहूँचाई
- बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलस्तर बढने से लोगों की मुश्किलें बढी- संगम बाबा
- बाढ प्रभावित इलाकों में रोगों के खतरों से निपटने के लिये तैयार रहे प्रशासन- संगम बाबा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। पानापुर प्रखण्ड के पकङी मल्होरी टोला चौंसा यादव टोला, लोहार टोला, कोईरी टोला, बिजौली यादव टोला व हरिजन टोला में मुखिया संगम बाबा ने राहत सामग्री पहूँचाई। वहीं संगम बाबा ने बताया की लगातार बाढ के जलस्तर में वृद्धि होने से आम लोगों की परेशानियाँ और बढ़ती जा रही है। जहाँ मौसम में तेज गर्मी और बीच-बीच में बारीस के होने से कई तरह की बिमारियों के फैलने की भी सम्भावनाएं बढती जा रही है। बाढ का कहर थमने के बाद बाढ प्रभावित क्षेत्रों में रोगों के रोकथाम के लिये सरकार व प्रशासन को तैयार रहने की आवश्यकता है। मौके पर विकास यादव, मुकेश यादव, मनोज सिंह, गणेश राय, संतोष राय, प्रमोद राम, रंजीत राय, राहुल राय, राकेश राय, बिजेन्द्र राय, मुन्ना शर्मा, कामेश्वर शर्मा, अशर्फी शर्मा, रमेश भगत, गुड्डू शर्मा मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग