बाढ़ के पानी मे डूब कर युवक की मौत
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्णकुदरिया उतर टोला गांव में रेलवे ढाला संख्या 53 के पास शौच करने गये युवक की बाढ़ के पानी मे डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान छठू ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र ठाकुर के रूप में हुई। मामला है कि मृतक शौच करने गया था वही पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। पानी मे डूबते देख आसपास के लोग दौड़ कर बचाव के लिए पहुँचे तबतक गहरे पानी मे समा चुका था। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने शव को निकाला और घटना की सूचना मौके पर बीडीसी संजय सिंह को दी जिसपर उन्होंने अविलंब सूचना थाना पुलिस को दी।पुलिस ने शव को लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा।मृतक का पैतृक गांव गोपालगंज जिले के हसनपुर सलेमपुर गांव हैं जो पिछले दस वर्षों से अपने ससुराल सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र कर्ण कुदरिया गांव के उतर टोला निवासी सुरेंद्र ठाकुर पिता अमेरिका ठाकुर के यहां रह रहा था। पति के मौत की सूचना मिलते ही रिंकू देवी एवं तीन पुत्रियों की हालत काफी दयनीय हो गई। एकमात्र कमाऊ सदस्य को बाढ़ के पानी मे खोकर पूरा परिवार बुरी तरह सदमे में है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग