राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 20–23 में नामांकन के लिए होगा 29 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 20–23 में नामांकन के लिए होगा 29 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण)।  जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयो में स्नातक में नामांकन की चाह रखने वाले इंटरमीडिएट उतीर्ण विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी जेपीयू प्रशासन द्वारा दी गई है। गौरतलब है कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत व सम्बद्ध महाविद्यालयों में 29 अगस्त से स्नातक प्रतिष्ठा एवं सामान्य सत्र 2020-23 में नामांकन के लिये ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इस बात की जानकारी देते हुए डीएसडब्ल्यू डॉ उदय शंकर ओझा ने बताया कि विवि की नामांकन समिति की सम्पन्न हुई ऑनलाइन बैठक में हुई। नामांकन का संभावित शिड्यूल जारी किया गया है । इस शिड्यूल में थोड़ा फेर बदल की संभावना भी हो सकती है क्योंकि छात्र हित में बेहतर निर्णय लिए गए है। विश्वविद्यालय सूत्रों की माने तो अब तक तीन ही महाविद्यालय का विकल्प मिलता था लेकिन अब 10 महाविद्यालय का विकल्प मिलेगा ताकि छात्रों का नामांकन मार्क्स के आधार पर किसी न किसी महाविद्यालय में जरूर हो जाएगा। इसबार शुल्क भुगतान भी ऑनलाइन ही होगा। ऑनलाइन आवेदन जेपीयू की वेबसाइट पर 29 अगस्त से 12 सितंबर के बीच होना निश्चित हुआ है। यूएमआईएस के तहत स्नातक में ऑनलाइन नामांकन होगा। 17 सितंबर को मेरिट लिस्ट का प्रकाशन तथा 28 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।