जूम एप के माध्यम से आज होगी भाजपा जिला इकाई किसान मोर्चा की वर्चुअल मीटिंग
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। आज 11 बजे दिन में भाजपा किसान मोर्चा जिला इकाई द्वारा जूम एप पर वर्चुअल मीटिंग आहूत की गयी है। जिसमें मुख्य रूप से जिले मे आई प्राकृतिक आपदा सहित बाढ़ से हुए नुकसान एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।मीटिंग में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुड़ने का अनुरोध किया गया है।उक्त आशय की जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्र द्वारा दी गई। मीडिया प्रभारी ने बताया कि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल जी के अनुरोध पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार द्वारा हाल ही में तरैया और मशरख प्रखंड मे पहुँचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया गया था। जिसके बाद वर्चुअल मीटिंग में आवश्यक जानकारी साझा करने के साथ- साथ कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग