ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारा धक्का, बाइक सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम
- उग्र भीड़ की पिटाई से चालक व क्लिनर बेहोश
दिघवारा(सारण)। छपरा – हाजीपुर पुर एनएच 19 पर दिघवारा थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर ट्रक बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक अंबेडकर चौक निवासी प्रताप राम का 40 वर्षीय पुत्र सुरेश राम बताया जाता है। पुलिस ने शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब शाम सात बजे सुरेश राम अपने घर से बाइक पर सवार होकर लोचना चँवरा की ओर जा रहा था कि दिघवारा भेल्दी मार्ग से आ रही ट्रक की चक्के के चपेट आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी । बहरहाल, आक्रोशित मुहल्ला वासियों ने ट्रक का पीछा कर हजारी लाल बैद्यनाथ प्रसाद पेट्रोल पंप के सामने जा पकड़ा और चालक व क्लिनर की जमकर पिटाई कर दी। बहरहाल, दोनों का इलाज सीएचसी दिघवारा में चल रहा है । पुलिस ट्रक नंबर बीआरओ 26 ए-7353 को कब्जे में ले लिया है । उग्र भीड़ ने एनएच 19 और दिघवारा भेल्दी मार्ग को जाम कर रखा है। सअनि विजय सिंह पुलिस बल सहित मौजूद थे और जाम हटाने की पहल करते देखे जा रहे थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग