अलग-अलग दो गांवों में पुलिस छापेमारी में 20 लीटर शराब के साथ दो विक्रेता गिरफ्तार

मशरक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी करतें हुए दो अलग-अलग गांवों में बीस लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया गया। मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की अवैध शराब बिक्री के लिए रखा गया है जिससे दारोगा राम अशीष प्रसाद के नेतृत्व में जमादार श्याम बिहारी पांडेय,अशोक चौधरी, हरेंद्र कुमार की अगुवाई में दो टीमों में महिला बल के साथ छापेमारी की गई जिसमें बहरौली गांव में विशाल सिंह के घर से दस लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वही सेमरी गांव में उमेश सिंह को भी दस लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग