बनियापुर में भाजपा किसान मोर्चा की हुई वर्चुअल बैठक, हुआ क्षतिपूर्ति का आकलन
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा की वर्चुअल बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर शामिल रहे। वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बब्लू मिश्र ने किया। मीटिंग के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन मे कहा गया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, प्रधान मंत्री जो भी निर्णय लेते है किसानो के हितों की प्राथमिकता को ध्यान में रख कर लेते हैं। बाढ़ के विषय मे कहा कि सारण के किसानो के हित को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की क्षतिपूर्ति का आकलन कर किसान मोर्चा की जिला और प्रदेश इकाई बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार से मिल कर किसानो के लाभ के लिए बातचीत कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिये अग्रसर है। सारण जिला किसान मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल कृषि मंत्री से मिलने इसी सप्ताह पटना जा रही है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री आदि ने संबोधित किया। किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि वर्चुअल मीटिंग पूर्णतः सफल रही। जिसमे सभी कार्यकर्ताओं का पूर्णतः सहयोग रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग