निजी शिक्षण संस्थान के शिक्षको ने सरकार के विरुद्ध आक्रोश मार्च निकाला
अमनौर(सारण)। प्रखंड के माॅडल पब्लिक स्कूल, सोनहो के प्रांगण में प्राईवेट शिक्षक संघ, सारण के द्वारा एक अहम बैठक हुई। जिसमें निजी शिक्षकों के दयनीय स्थिति पर चर्चा किया गया।,बैठक की अध्यक्षता शिक्षक पप्पू सिंह ने किया। बैठक में अमनौर, परसा, मकेर एवं तरैया प्रखण्ड के निजी शैक्षणिक संस्थानों के दर्जनों संचालक उपस्थित थें। सरकार के निजी शिक्षकों के प्रति संवेदनहीनता को लेकर को लेकर सभी खासे नाराज दिखे। कोरोना काल मे बिद्यालय बंदी के कारण इनके दैनीय स्थिति बनी हुई है। कोई पूछने वाला तक नही है। निजी शिक्षकगणों द्वारा सरकार से कुछ महत्वपूर्ण मांगों को रखा जैसे निजी शिक्षकों को प्रत्येक महीने सहायता राशि, संस्थान का किराया माफ करना, बिजली बिल माफ करना एवम बोर्ड परीक्षा के पाठ्यक्रम को कम करना तथा परीक्षा की तिथी कम से कम तीन महीना आगे बढ़ाना आदि ! साथ ही साथ मांग स्वीकार न करने पर धरना प्रदर्शन एवं चुनाव बहिष्कार करने का फैसला लिया गया! नीतीश कुमार मुर्दा बाद के नारा लगाते हुए शिक्षको ने बैठक के बाद सोनहो से लेकर भाथा सोनहो तक आक्रोस मार्च निकाला। उक्त अवसर पर चंद्रकेत कुमार, पप्पू सिंह, राहुल कुमार,, चंदन कुमार, कुंदन तिवारी, अंकुश कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार परवेज आलम, अलाउद्दीन अंसारी, उदय कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, विजय कुमार, सरिता सिंह, अमित कुमार, विनोद कुमार, रत्नेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग