
अधेर व्यक्ति को सांप ने डंसा, पीएचसी में मृत घोषित

मशरक पीएचसी में गुरूवार की सुबह एक अधेर व्यक्ति को सांप के डंसने से अचेतावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अधेर की पहचान हनुमानगंज गांव के वार्ड-13 निवासी स्व सतन राय के 52 वर्षीय पुत्र सुरेश राय के रूप में हुई। मौके पर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई मौके पर पहुंचे थाना पुलिस जमादार श्याम बिहारी पांडेय,अशोक चौधरी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
वही घटना की सूचना पर मौके पर पीएचसी परिसर में पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह,भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष बीरबल प्रसाद, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष जमादार यादव, टुनटुन यादव ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और पोस्टमार्टम में भेजने में मदद किया।मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि घर में विछावन पर सोये थे उसी पर सांप ने पैर में डंस लिया। मृतक बेहद ही गरीब परिवार से हैं और अपने परिवार का एकमात्र कमाऊं सदस्य था उसको चार पुत्री हैं जिसमें एक की शादी कुछ वर्षों पहले हुई है। मृतक के पत्नी शांति देवी के चित्कार से पीएचसी परिसर का माहौल गमगीन हो गया।वह रो रो कह रही थी अब उसका क्या होगा। मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को चार हजार रुपए नगद मदद स्वरूप दिये गये हैं वही कबीर अंत्येष्टि के तहत भी अनुदान दिलवाया जाएगा। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के आश्रित को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आपदा प्रबंधन विभाग से मुवाअजा दिया जाएगा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग