सितलपुर-परसा पथ पर लालुटोला में ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो युवक की हुयी मौत
- सितलपुर-परसा पथ पर लालुटोला के पास हुई दुर्घटना
- पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने समाप्त किया प्रदर्शन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। सितलपुर-परसा मार्ग पर अहले सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में जोधा राय का 52 वर्षीय पुत्र राजेश्वर राय तथा मुनेश्वर राय का 32 वर्षीय पुत्र अनिल राय की मौत हो गयी। ड्राइवर ट्रक लेकर भागने लगा। खुद को फंसता देखकर ड्राइवर तथा खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकला। उधर, हादसे के बाद से गुस्साए लोगों ने सितलपुर-परसा मार्ग दरियापुर थाना के सामने जाम करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद करीब 1 घंटे के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस बीच वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जमिनपुर गांव निवासी किसान राजेश्वर राय अपने भतीजा अनिल राय के साथ बाइक से गड़खा अपने संबंधी के यहा नेवता में जा रहे थे सितलपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। जिससे राजेश्वर राय और अनिल राय की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक और बाइक हादसे की सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि तेज रफ्तार व ओभर लोड गाड़ियों से होते रहती हैं दुर्घटना माह में एक दो बार हो ही जाता हैं ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग