यात्री बस में सफर के दौरान संक्रमण से बचने के लिए बरतें विशेष सावधानी

- कोरोना से बचाव में शारीरिक दूरी बहुत जरूरी
- प्रत्येक यात्रा के बाद बस की पुनः सफाई आवश्यक होगी
- बिना मास्क पहने बस में सफर की अनुमति नहीं
पोस्टर में संदेश :
अगर आप ऑफिस या किसी दूसरे शहरों में जाने के लिए बस सेवा का उपयोग करते हैं तो अपनी यात्रा के दौरान फेस कवर/मास्क पहनें और सह-यात्रियों से उचित दूरी बना कर रखें। ऐसे व्यवहार मे बदलाव लाकर आप कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं और दूसरों को भी बचा सकते हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक पोस्टर जारी करते हुए सार्वजनिक यात्रा के दौरान तीन बातों का ख्याल रखने को कहा है, जिसमं 2 गज की दूरी, हाथ को तुरंत साफ करना तथा खांसते या छींकते समय मुंह पर रुमाल या टिश्यू पेपर रखने की बात बताई गयी है.
मास्क लगाकर उचित दूरी बनाएं:
सार्वजनिक यात्रा के समय वाहनों में तीन लेयर वाले मास्क अवश्य लगाएं। वहीं कोशिश करें कि बगल में बैठे लोगों से दूरी उचित हो। वाहन के हिस्सों को बेवजह न छुएं। वाहन से उतरते वक्त भी सामाजिक दूरी का पालन करें। यात्रा के समय सेनेटाइजर की छोटी शीशी अपने पास जरुर रखें और कुछ अंतराल पर हाथ को सेनेटाइज करते रहें।
सफाई का रखा जा रहा खास ख्याल:
बाकी चीजों के साथ-साथ बसों की साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ड्राइवर राजू कुमार ने बस को सैनिटाइज कराने से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए कहा , “साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बस को पूरी तरह साफ किया गया है। उसके बाद से चलाने की अनुमति मिली है। उन्होंने आगे बताया, “लोग भी अब सफाई का ध्यान रखने लगे हैं एवं बाहर कुछ भी खाने-पीने से बच रहे हैं।”
इन बातों का रखा जायेगा ख्याल:
• वाहनों की प्रतिदिन धुलाई के साथ आवश्यक साफ-सफाई की जाएगी।
• प्रत्येक यात्रा के बाद बस की पुनः सफाई आवश्यक होगी।
• वाहनों के अंदर चढ़ने, उतरने के समय यात्रियों को शारीरिक दूरी का अनुपालन करना होगा।
• बिना मास्क पहने बस में सफर की अनुमति नहीं होगी।
• यात्री वाहनों की रेलिंग का उपयोग कम से कम करें।
•वाहनों के अंदर पान, खैनी, तम्बाकू, गुटखा आदि का उपयोग वर्जित होगा। पकड़े जाने पर दंडात्मक करवाई होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग