बसपा की पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व प्रदेश महासचिव पूनम राय अपने समर्थकों के साथ राजद में शामिल
- तेजस्वी यादव एवं तेज प्रताप के सहमति से प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने दिलाई सदस्यता
अमनौर(सारण)। विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व प्रदेश महासचिव पूनम राय ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नीतियों और सिद्धांत में आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गयी। जिनकी सदस्यता बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव के सहमति से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने पदाधिकारियों के समक्ष दिलायी। राजद की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत पूनम राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव से मिलकर उनसे अमनौर विधानसभा क्षेत्र के लिए आशीर्वाद मांगा और आभार व्यक्त किया। सारण जिले में समाजसेवी एवं लोकप्रिय महिला नेत्री के रूप में पूनम राय का एक अपना पहचान है। शामिल होते ही बधाईयों का तांता लगा रहा। बधाई देने वालों में पूर्व राजद जिलाध्यक्ष जिलानी मोबिन, युवा जिलाध्यक्ष, अध्यक्ष मसकूर अहमद खान, मुख्तार राय, शनि ठाकुर, गुडु मेहता, भीष्म यादव, सहुद अंसारी, इम्तेयाज अंसारी, सलीम खान, राजीव सिंह, अनुज सिंह, शिवजी मास्टर आदि प्रमुख हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग