राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एकमा विधायक ने पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास, 64.870 लाख की लागत से बनेगा रोड

एकमा विधायक ने पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास, 64.870 लाख की लागत से बनेगा रोड

दाउदपुर(सारण)। एकमा विधायक व जदयू नेता मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने शुक्रवार को मांझी प्रखंड के एकमा विधान सभा क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले गोबरहि गांव में 64.870 लाख की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का फीता काटकर विधिवत रूप से शिलान्यास किया।समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि बिहार में जदयू की सरकार ने बिहार का गौरव लौटाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता से किये गए हर वायदे को पूरा करने के लिए पूर्ण रूप से कॄत संकल्पित हूं। क्षेत्र के हर पंचायत में सड़क, पुल, पुलिया, बिजली आदि अन्य कामो में विकास हुआ है। धरातल पर विकास योजनाओं के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को स्पष्ट रूप से जानकारी इस सरकार ने जनता के समक्ष खुली किताब की तरह परोसा है। सरकार में सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगो को मिल रहा है। आज एनडीए गंठबंधन में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के बदौलत महिलाओं को सशक्त होने का मौका मिलने से बिहार की बेटियों ने राज्य ही नही बल्कि देश मे प्रतिभा की पहचान बन रही है। गांव- गांव सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर स्थान देकर मुख्यमंत्री ने सबको सम्मान देने का काम किया है। प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए सरकार दृढसंकल्पित है। सड़क, बिजली, शुद्ध जलापूर्ति के साथ अन्य विकास के मामले में प्रदेश सरकार द्वारा किया गया काम एक मिसाल है। उन्होंने कहा की गांव की सड़कें बनने से ग्रामवासियों समेत अन्य राहगीरों की सहूलियत मिलेगी। सड़को की सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण विकास के मुख्यधारा से जोड़ती है। जबतक गांव की सड़कें सुदृढ़ नही होगी तबतक उस गांव व क्षेत्र का विकास संभव नही होता। इस दौरान उन्होंने आम जनता को कोरोना बीमारी से बचने के लिए दो गज की दूरी का पालन करने मास्क पहने तथा नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोने का सुझाव दिए। उक्त सड़क का शिलान्यास पीएमजीएसवाई रोड से गोबरही राजपूत टोली तक पथ का किया गया। जिसकी प्राक्कलित राशि 64.870 लाख व सड़क की लंबाई 0.880 किलोमीटर पीसीसी के होने से ग्रामीणों में हर्ष ब्याप्त है। वही लोगो ने विधायक से एकमा ताजपुर मुख्य सड़क की बदहाली को दूर करने की अविलंब मांग की। लोगो ने कहा एकमा ताजपुर पथ इस वर्ष के बारिश के लगातार होने से मुख्य सड़क आम जनजीवन का सफर संकट को दावत दे रही है। मौके पर बिजय कुमार सिंह, रामलोचन सिंह, वेद प्रकाश सिंह, रामायण सिंह, हसनैन अंसारी,अजय सिंह, भरत सिंह, सुरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, विपिन सिंह, विभागीय जेई धनंजय कुमार समेत क्षेत्र के कई गणमान्य व ग्रामीण जनता उपस्थित थी।