बेदौली पंचायत के हर्षपुरा गांव में विधुत प्रवाहित एलटी तार सड़क पर गिरने से मची अफरा-तफरी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बेदौली पंचायत के हर्षपुरा वार्ड संख्या 15 में शुक्रवार की सुबह एका-एक विधुत प्रवाहित एलटी तार सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई।गनीमत रही की किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नही हुआ।वरना बड़ी घटना हो सकती थी।इस बीच धारा प्रवाहित तार गिरने के दौरान सड़क पर आग की लपटें निकलने लगी।जिससे आसपास के लोग सहम गए।मामले की सूचना पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र कुमार राम ने विधुत कर्मियों से संपर्क स्थापित कर बिधुत विच्छेद कराया।जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।इस दौरान घण्टो बिधुत आपूर्ति बाधित रही।बाद में स्थानीय स्तर पर लाइनमैन को बुलाकर तार को दुरुस्त कराया गया।जिसके बाद बिधुत आपूर्ति बहाल हुई।तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग