विश्वकर्मा मंदिर बरामदें में कबाड़ी चुनने वाले का शव बरामद

मशरक थाना क्षेत्र स्टेशन रोड अवस्थित विश्वकर्मा मंदिर के बरामदें से पुलिस ने एक अज्ञात अधेर व्यक्ति के शव को आस पास की सूचना पर थाना पुलिस ने बरामद किया। विश्वकर्मा मंदिर परिसर में अज्ञात अधेर व्यक्ति का शव सोये अवस्था में दोपहर के करीब ग्रामीणों ने देखा। थाना पुलिस को शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची,शव मिलने की सूचना पर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गयी।शव की शिनाख्त की कोशिश की गई पर पहचान नही हो सकी।आस पास के लोगों ने बताया कि मृत अधेर व्यक्ति कबाड़ी का सामान चुनकर बेचता था दिन भर बाजार क्षेत्र में घूम घूम कर कबाड़ का सामान चुनता था।वही कुछ लोग बताते हैं कि जंगल के तरफ कबाड़ी चुनने गया था वही पर सांप ने डंस लिया जिसकी पहचान उसके पैर पर बनी हुई दिखी जिससे उसकी मौत हो गई होगी। घंटों की मशक्कत के बाद उसकी पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा बंगरा गांव निवासी मुस्तफा अंसारी के रूप में हुई। जो कबाड़ी चुनने का काम करता है। थाना पुलिस ने परिजनों को चौकिदार के माध्यम से सूचना भेज दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग