छात्रों से शिक्षक को मिला सम्मान तथा शिक्षक से छात्रों को मिला स्नेह ही सुशिक्षित समाज का मूलमंत्र है: सुधांशु रंजन
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी(सारण)। छात्रों से शिक्षक को मिला सम्मान तथा शिक्षक से छात्रों को मिला स्नेह ही सुशिक्षित समाज का मूलमंत्र है। यह बातें सारण एमएलसी निकाय पद के भावी प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने मांझी के आर आर कोचिंग सेंटर में छात्रों को सम्मानित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक व छात्रों के बीच सम्बन्धों की मधुरता में हो रही कमी चिंताजनक है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेधावी व गरीब छात्रों को वे हरसम्भव मदद करते रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने गरीब व मेधावी छात्र रोहित कुमार का पांच माह का फीस खुद जमा किया तथा सभी छात्रों को डायरी पेन व मास्क आदि से सम्मानित किया। सम्मान समारोह को जदयू नेता सुनील सिंह अरविंद सिंह सुबास पाण्डेय लक्ष्मण मांझी तथा इंद्रजीत सिंह आदि ने सम्बोधित किया। संचालक राजीव रोबिन ने संचालन किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग