एकमा(सारण)- एकमा पुलिस अंचल के सिवान-छपरा एनएच 531 पर स्थित दाउदपुर बाजार से रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव निवासी वकील सिंह के पुत्र रजनी कांत सिंह की बोलेरो वाहन संख्या बीआर 04 क्यू 7917 को अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की शाम चोरी कर लिया। वाहन स्वामी रजनीकांत सिंह दाउदपुर बाजार स्थित एक दंत चिकित्सक के यहां चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए अपने बोलेरो वाहन से गए थे। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद जब अंबेडकर प्रतिमा परिसर में स्थित अपने वाहन लगाए गए स्थान पर पहुंचे, तो वहां से उनकी बोलेरो वाहन गायब हो गयी थी। वाहन स्वामी रजनीकांत सिंह के द्वारा दाउदपुर थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी गई है। दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी वाहन स्वामी रजनीकांत सिंह को साथ लेकर अज्ञात चोरों व वाहन की खोजबीन में लगे हुए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग