तरैया में शिक्षकों को डीडीओ ने किया सम्मानित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया(सारण)। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को तरैया के सभी सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया गया और केक काटा गया। राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके कीर्ति एवं कार्य पर चर्चा किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ (निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी) सत्येंद्र कुमार सिंह के द्वारा प्रखंड के कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष व शिक्षक महेश्वर सिंह, मध्य विद्यालय पिपरा के प्रधानाध्यापक नवल किशोर यादव, सुशील देवी, तरन्नुम नाज, हरेंद्र नट आदि को अंग वस्त्र एवं कलम, डायरी देकर सम्मानित किया गया। चितरंजन सिंह, मो. असलम, विक्रमा पंडित ओमप्रकाश गुप्ता, किरण कुमारी, शोभा कुमारी, अनिता कुमारी, सुमन कुमारी प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव मुन्ना प्रसाद को भी सम्मानित किया। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन भी किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग