सांप के डंसने से बारह वर्षीय लड़के की मौत

मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पंचायत के हंसाफीर गांव में एक बारह वर्षीय लड़के की सांप डंसने से मौत हो गई। मृत लड़कें की पहचान हंसाफीर गांव निवासी सोनू कुमार तिवारी के 12 वर्षीय पुत्र शुशांत कुमार के रूप में हुई । मामले में परिजनों ने बताया कि लड़का घर में टीवी देख रहा था वही पर कमरे में विशाल गेहूवन सांप ने डंस लिया जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सर्प दंश क्लिनिक छपिया में लें जाया गया जहां उसकी स्थिति बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा पीएचसी मशरक में लाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में थाना पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मौके पर पहुंचे बंगरा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह,रंजन कुमार सिंह,युवा समाजसेवी कुंदन सिंह ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग