बाईस कार्टून अग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

मशरक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डुमरसन में पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया, साथ ही मौके पर शराब संग कारोबारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के डुमरसन मेला गांव में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए भंडारण किया गया है। मौके पर थानाध्यक्ष समेत जमादार श्याम बिहारी पांडेय,अशोक चौधरी,अजय कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुची और शराब कारोबारी बब्लू कुमार साह को बाईस कार्टून अग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जप्त शराब मे 180 एम एल की एट पीएम 9 कार्टून और ऑफीसर च्वाइस की 180 एमएल की 13 कार्टून हैं। बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बरामदी से अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग