राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मशरक:बाढ़ सहायता राशि के भुगतान को लेकर मुखिया संघ ने सीओ का किया घेराव

 

मशरक प्रखंड के अंचल कार्यालय में गुरुवार की दोपहर मुखिया संघ अध्यक्ष की अगुवाई में प्रखंड के सभी 11 बाढ़ प्रभावित पंचायतों के मुखिया ने सरकार द्वारा घोषित बाढ़ सहायता राशि के भुगतान में हो रही देरी से परेशान होकर सीओ ललित कुमार सिंह का ऑफीस कार्यालय में घेराव किया। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह,बहरौली मुखिया अजीत सिंह,दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि उदय सिंह,डुमरसन मुखिया प्रतिनिधि शिवजी शर्मा,बंगरा मुखिया प्रतिनिधि रामबाबू प्रसाद, कर्ण कुदरिया मुखिया हरि शंकर शर्मा, चांद कुदरिया मुखिया मुन्ना मांझी,अरना मुखिया अनिल ठाकुर समेत सभी बाढ़ प्रभावित पंचायतों के मुखिया मौजूद रहे। मुखिया संघ के तरफ से सीओ का घेराव करने से कार्यालय परिसर में अफरातफरी मची रही। सीओ ललित कुमार सिंह ने मुखिया संघ की बातों को गहनता पूर्वक सुनकर मौके पर ही वरीय पदाधिकारियों से फोन पर बात कर आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों के पंचायत के सभी परिवारों के एक सदस्य को सरकार द्वारा मिलने वाला बाढ़ सहायता राशि 30 सितम्बर तक उनकेे खातों में भेज दी जाएगी। मौके पर मुखिया बहरौली अजीत सिंह ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के तरफ से सहायता राशि के स्वरूप 6000 रूपया उनके खाते में भुगतान किया जाना है जिसके लिए प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति का फार्म जमा कर अंचल कार्यालय में जमा कर दिया गया है जिसमें बहुत सारे लोगों का सहायता राशि भेज दी गई है वही बहुत लोगों का भुगतान नही हुआ है वही पंचायतों में दलाल स्वभाव के लोगों द्वारा बहला फुसलाकर गलत समझा नाजायज राशि लेकर फार्म जमा कराया जा रहा है। मुखिया अजीत सिंह ने सभी पंचायतों के लोगों को मीडिया के माध्यम से बताया कि आपने जो फार्म जमा किया है उसी से आपके खाते में रूपये आयेंगे आप सभी निश्चित रहें सरकार द्वारा घोषित बाढ़ सहायता राशि हर परिवार के एक सदस्य को खाते के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने बताया कि सीओ कार्यालय परिसर में ही बाढ़ सहायता राशि के भुगतान में गड़बड़ी को लेकर सीओ का घेराव किया गया जहां उनसे इस मुद्दे पर बात की गई जिस पर उनको संघ के तरफ से चेतावनी दी गई यदि 30 सितम्बर तक सभी बाढ़ प्रभावित पंचायतों के लोगों के खातों में सहायता राशि नही भेजी जाती है तो प्रखंड कार्यालय परिसर में मुखिया संघ आमरण-अनशन कर ईट से ईट बजा देगा। मुखिया संघ की समस्याओं को सीओ ललित कुमार सिंह ने गहनता पूर्वक सुनकर अविलंब समाधान का आश्वासन दिया।