मांझी पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा द्वारा गुरुवार को ताजपुर बाजार में मुख्य सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों का चालान भी काटा गया। दुकानदारों ने संवाददाताओं को बताया कि विगत माह साइकिल एवं मोटर साइकिल की चोरी कर ली गई थी। ताजपुर बाजार पर अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस वाहन देखते ही बगैर मास्क एवं हेमलेट वाले लोग वाहन खड़ा कर साइड में रुक जाते हैं। उक्त अवसर पर शम्भू सिंह, चंदन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, बिनोद साह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग