जदयू का राउर आहार अपने के द्वार 22वें दिन जारी, डुमरी में हुआ वितरण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। तरैया विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में लगातार तीन हफ्तों से चल रहा जदयू प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह का राउर आहार अपने के द्वार कार्यक्रम बुधवार को 22 वें दिन भी जारी रहा एवं इस कार्यक्रम के तहत बुधवार को डुमरी पंचायत के विभिन्न गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री के रूप में सूखे राशन का वितरण किया गया। वितरण करते हुए डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू एवं जदयू नेता अमरनाथ सिंह ने बताया की प्रदेश सचिव श्री सिंह द्वारा अपने निजी कोष से लगातार तीन हफ्तों से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को बहुत ही लोकप्रियता मिल रही है एवं लोग बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की हर तरफ प्रशंसा कर रहे हैं। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, अमरनाथ सिंह, लंकेश बाबा, नीरज सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग