राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति योजना का प्रधानमंत्री ने किया वीडियोकाॅफ्रेंसिंग के द्वारा उद्घाटन

छपरा शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति योजना का प्रधानमंत्री ने किया वीडियोकाॅफ्रेंसिंग के द्वारा उद्घाटन

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के द्वारा वीडियोकाॅफ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत योजना अंतर्गत फेज-1 के तहत् 61.72 करोड़ की लागत से निर्मित छपरा शहर के लिए हर घर जल कार्य का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन विशेष है। आज अभियंता दिवस है जो देष के ख्याति प्राप्त अभियंता एम विश्वसरैया की जन्म जयन्ति पर मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री के द्वारा देष के विकास और जीवन स्तर को उपर उठाने में अभियंताओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गयी। इस कार्यक्रम में पटना से मुख्यमंत्री नीतीष कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी जुड़े हुए थे। यह कार्यक्रम बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के द्वारा आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम को वीडियोकाॅफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे दिखाने की व्यवस्था पुलिस लाइन छपरा के परिसर में स्थित जल मीनार के पास की गयी थी। जहाँ जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक धुरत सायली सावलाराम, स्थानीय विधायक सीएन गुप्ता, मेयर नगर निगम श्रीमती प्रिया सिंह, जिला जदयू अध्यक्ष अलताफ आलम राजू, भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम, अपर समाहत्र्ता, बुडको के अभियंता एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अमृत योजना के तहत् शहरी क्षेत्र में घरों को शुद्ध पेयजल मुहैया करायी जा रही है। आज जो उद्घाटन हुआ है उसमें पुलिस लाइन, श्यामचक, रौजा एवं गंडक काॅलोनी स्थित जल मीनारों से प्रथम फेज के तहत नगर निगम क्षेत्र के कुल 22 वार्डों के 9670 घरों को शुद्ध पेयजल का कनेक्षन दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि फेज-2 के पूर्ण होते हीं शहर के सभी घरों को नल का कनेक्षन दे दिया जाएगा।