जमीन मापी करने गये अमीन से मारपीट, एफआईआर दर्ज
बनियापुर(सारण)। सहाजितपुर थानाक्षेत्र के पंचमहला में जमीन की मापी करने गए अमीन की जमकर पिटाई कर दी गई. मामले की प्राथमिकी पिपरा निवासी अमीन अजय बहादुर सिंह ने दर्ज करा गांव के ही सुबास ओझा, शम्भू ओझा तथा विनोद ओझा को नामजद किया है. दर्ज प्राथमिकी में अमीन ने बताया है कि वह पँचमहला में जमीन की अमानत करने पहुंचा था तभी सभी नामजद मौके पर पहुंच लात मुक्के से उसकी पिटाई कर दी तथा पॉकेट में रखे आठ हजार रुपये भी छीन ली. नामजदों ने जरीब व मापी का अन्य समान भी छीन लिया है. नामजदों ने बुरे परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है. पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आलोक में अनुसंधान में जूटी है.


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग