आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत

सुभाष प्रसाद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। मंगलवार को थानाक्षेत्र के महम्मदपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार महम्मदपुर निवासी शैलेश ठाकुर की दो बच्चियों अठ्ठारह वर्षीय शिल्पी कुमारी तथा पंद्रह वर्षीय काजल कुमारी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी।परिजन दोनों बच्चियों को लेकर स्थानीय पीएचसी पानापुर पहुंचे जहां डाक्टरों ने दोनो लड़कियों को मृत घोषित कर दिया।यह सुनते हीं पुरे परिवार के लोग चीख चीख कर रोने बिलखने लगे।दोनों सगी बहनों की मौत से पुरे महम्मदपुर गाँव में सन्नाटा छा गया है।सूचना पाकर स्थानीय थानाध्यक्ष के डी यादव ने पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।सीओ रंधीर प्रसाद ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों को सूचना दी गई है।मौके पर पहुँचकर जनप्रतिनिधियों ने परिवारजनो को सांत्वना दिए।सांत्वना देने वालो में मुखिया अनिल कुमार मांझी, भोरहाॅ के पूर्व मुखिया सभापति राय,जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह आदि का नाम शामिल है।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग