मशरक में ऑटो पलटा, आधा दर्जन घायल, पीएचसी में हो रहा इलाज
मशरक(सारण)। मशरक-महम्मदपुर एसएच- 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा काली स्थान के निकट अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई। जिसमें करीब आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल यात्रियों ने बताया कि ऑटो से मशरक हम लोग आ रहे थे। इसी बीच बंगरा गांव में ऑटो के सामने एक साइकिल सवार आ गयाद। जिसे बचाने के क्रम में ऑटो पलट गई। इससे सभी यात्री घायल हो गये। घायलों में गोपालगंज जिले के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के एवं सिधवलिया थाना क्षेत्र के बताया जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग