मशरक थाना मे गुरूवार को लगेगा कोर्ट, 107 के तहत भरा जाएंगा बेल बांड

बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अवांछनीय तत्वों पर जिलाधिकारी सारण सुब्रत कुमार सेन और पुलिस अधीक्षक धूरत सायली सांवलाराम के निर्देशन में मशरक थाना क्षेत्र में 1500 लोगों पर धारा 107 के तहत नोटिस निर्गत किया गया है। जिसके आलोक में आज गुरुवार 17-09-20 को थाना परिसर में कोर्ट लगाया जाएगा। जिसमें थाना क्षेत्र के जितने भी लोगों पर धारा 107 के तहत नोटिस निर्गत किया गया है वे थाना स्तर पर लगने वाले कोर्ट में हाजिर होकर बेल बांड भर सकतें हैं। मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 107 लगाए गए लोगों में 1500 लोगों को नोटिस दी गई हैं जिसमें गुरूवार को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जांच पड़ताल के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत लोगों को बेल दिया जाएगा।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग