ठनका से मरी सगी बहनों के परिजन को मिला चार चार लाख का चेक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। थानाक्षेत्र के महम्मदपुर में ठनका से मृत दो सगी बहनों के परिजन को आपदा विभाग तरफ से बुधवार को चार -चार लाख रूपये का चेक दिया गया।महम्मदपुर के मुखिया अनिल कुमार मांझी ने मृतका के पिता शैलेश ठाकुर को आठ लाख का चेक दिया। मौके अंचलाधिकारी रंधीर प्रसाद, पूर्व मुखिया रामविनोद साह, संजय सिंह उपस्थित थे। बतादे कि मंगलवार को वर्षा और आँधी तूफान के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो सगी बहने शिल्पी कुमारी तथा काजल कुमारी की मृत्यु हो गई थी।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग