सोनपुर – जमीनी विवाद को लेकर नयागांव थाना क्षेत्र के महदलीचक गाँव स्थित एलसीटी बालू घाट पर सोमवार को दो पक्षों में जमकर चाकू बाजी हुई। चाकू लगने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार भूमि विवाद के लेकर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में चकुवाजी शुरू हो गयी जिसमे चक आपसैद निवासी रौशन कुमार तथा परमानंदपुर के श्याम किशोर पिता रविशंकर प्रसाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी दौरान जमकर चाकू बाजी हुई । इस चाकूबाजी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । श्याम कुमार को उनके परिजनों ने सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया जहाँ डॉक्टर ने नाजुक हालत देखकर पीएमसीएच रेफर कर दिया जहां इलाज चल रही है ।इस घटना की जनकारी नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार से पूछताछ की गयी तो उन्होंने इस घटना के लेकर पूर्ण जनकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि अभी तक दोनों पक्षो के तरह से मामला दर्ज नही हुई हैं ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग