आरसीपी सिंह को सारण जदयू अध्यक्ष ने किया पुष्पगुच्छ से अभिनन्दन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। आरसीपी सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय का संसदीय समिति का सदस्य बनाए जाने पर सारण जिला जदयू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने शिष्टमण्डल के साथ खुशी व्यक्त करते उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। वहीं गृह मंत्रालय संसदीय समिति में उन्हें शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते बताया कि एनडीए में जदयू के एक विद्वान राजनेता के साथ राजनैतिक अनुभव के धनी रामचन्द्र प्रसाद सिंह जदयू के योग्य राजनेता है। इनको गृह मंत्रालय संसदीय समिति बनाए जाने से बिहार के विकास के नए आयाम शुरू होंगे।श्री आलम में बताया कि आरसीपी बाबू राज्यसभा सांसद के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव है। उनसे बिहार की जनता को बड़ी उम्मीद रहती है। आरसीपी बाबू बिहार की जनता के चिंतक और गरीब दलितों पिछड़ो के हिमायती है। उन्हें हम सारण की जनता की ओर से दिल से स्वागत कर है। इस मौके पर सारण जिला जद यू महासचिव जावेद अब्बास पप्पू सहित अन्य शामिल थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग