शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को लेकर 1202 लोगों पर हुई धारा 107 की कार्रवाई
दाउदपुर/मांझी (सारण)। आगामी विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मांझी व दाउदपुर थाना पुलिस ने मिल कर अपने-अपने क्षेत्र में भादवि. 107 के तहत अब तक 1202 संदिग्ध व असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिनमें मांझी थाने में 650 एवं दाउदपुर थाने में 552 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मांझी थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा एवं दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग