राजधानी से लौटने पर कार्यकर्ताओं ने विधायक धूमल का किया भव्य स्वागत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। स्थानीय जदयू के विधायक मनोरंजन सिंह धूमल का राजधानी पटना से लौटने पर कार्यकर्ताओं द्वारा एकमा-माने में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता टुनटुन उपाध्याय, लोजपा के विनय सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, मुरली, विकास, विशाल गोस्वामी, बिपिन, गुड्डू, बबलू सफरी आदि ने बताया कि विधायक धूमल का विकल्प एकमा में नहीं है। इसलिए टिकट मिलना तय है। एकमा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ता पूरी तरह से आश्वस्त हैं। इसलिए पटना से लौटने के दौरान विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस संबंध में विधायक पुत्र मनु सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है। जिसे चाहेगी उसे टिकट दिला कर जीत दिलवाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग